Tag Archives: Mango juice ke fayde

मैंगो जूस के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप पहले दिन से दिखेगा बदलाव | Mango Juice

दोस्तों मैंगो जूस (mango juice) यानी आम का रस न केवल एक ताजा और स्वादिष्ट पेय है बल्कि यह भारत और दुनिया भर में गर्मियों के महीनों में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला जूस में से एक है यह रसीले और मीठी आमों से निकाला जाता है जो अपने अलग अंदाज स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है।

यह सिर्फ एक पेय नहीं है बल्कि बचपन की यादों, गर्मियों की छुट्टियां और ताजगी का एहसास है चाहे वह दोपहर की तपती गर्मी के धूप में प्यास बुझाने के लिए हो या किसी खास मौके पर मिठास के लिए हो मैंगो जूस (mango juice) हमेशा ही लोगों की पहली पसंद रहा है।

Click here 👉 तरबूज खाने के फायदे

मैंगो जूस के फायदे : (Mango juice)

मैंगो जूस यानी आम का रस निकालकर बनाया जाता है और यह दुनिया भर में लोकप्रिय है खास करके गर्मियों में न केवल प्यास बुझाता है बल्कि स्वादिष्ट भी होता है और यह पोषक तत्वों का भंडार होता है विटामिन सी खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से पूरा भरपूर होता है तो आईए जानते हैं मैंगो जूस (mango juice) के फायदे के बारे में:

1. मैंगो जूस विटामिन और खनिजों का स्रोत

मैंगो जूस में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, इसके अलावा विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह सारे पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी है यह शरीर को हर प्रकार से स्वस्थ करते हैं।

2. मैंगो जूस प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता 

मैंगो जूस (mango juice) में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट के कारण मैंगो जूस हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है शरीर में बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

3. मैंगो जूस आंखों के लिए फायदेमंद 

मैंगो जूस mango juice में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाए जाते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं यह बढ़ाते उम्र से संबंधित समस्याओं से बचाते हैं।

Click here 👉 अंगूर खाने के फायदे

4. मैंगो जूस पाचन क्रिया को सुधरता 

आम में एंजाइम होते हैं जो भोजन को बचाने में मदद करते हैं मैंगो जूस में भी यह एंजाइम काफी हद तक मौजूद होता है लेकिन हां यदि अत्यधिक सेवन किया जाएगा तो यह नुकसान भी कर सकता है। 

5. मैंगो जूस त्वचा के लिए फायदेमंद 

मैंगो जूस में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं यह फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से भी त्वचा को बचाते हैं और इसको चमकदार बनते हैं।

6. मैंगो जूस शरीर को हाइड्रेटेड रखता 

गर्मी के मौसम में मैंगो जूस (mango juice) पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है।

7. मैंगो जूस ऊर्जा का बेहतर स्रोत 

मैंगो जूस में प्राकृतिक शर्करा होती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है यह थकान महसूस नहीं होने देता है और शरीर को ऊर्जावान बनाता है।

click here 👉 पपीता खाने के फायदे

मैंगो जूस के नुकसान : 

• मैंगो जूस में प्राकृतिक शर्करा अधिक मात्रा में होती है तो यह आपका वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। 

• मैंगो जूस में शुगर होता है तो यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।

• यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो मैंगो जूस का अधिक सेवन आपके लिए बाधा डाल सकता है। 

• कुछ लोगों को मैंगो जूस mango juice पीने के बाद एसिडिटी या सीने में जलन होती है खास करके यदि वह खाली पेट पीते हैं तो, तो इससे बचें।

• मांगो में मौजूद उच्च शर्करा दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है यह दांतों में सड़न का कारण बन सकता है तो मुंह को साफ जरूर करें मैंगो जूस लेने के बाद।

Click here 👉 नारियल पानी पीने के फायदे

निष्कर्ष (conclusion)

मैंगो जूस (mango juice) एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भरा फल है जो कई स्वास्थ्य लाभ हमें देता है हालांकि इसमें शर्करा और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और इसमें साबुत आम में मौजूद फाइबर की कमी होती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए मैंगो जूस के हमने आपको 7 फायदों के बारे में बताया इसके और भी फायदे हैं लेकिन ध्यान रहे कि अगर ज्यादा मात्रा में आप इसका सेवन करते हैं तो यह नुकसान भी कर सकता है इसलिए सीमित मात्रा में ही इसको ले। ताजा घर का बना जूस ज्यादा बेहतर विकल्प है बाजार में कुछ मिलावटी भी हो सकता है जिसको वजन कम करना है पेट की समस्याएं ज्यादा है उसको इसके सेवन से सावधानी बरतनी चाहिए यानी उनको लिमिट में लेना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए धन्यवाद।